यूरोपियन यूनियन के सांसदों के कश्मीर पर बयान से देवेंद्र फडणवीस के बयान तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

यूरोपियन यूनियन के सांसदों के कश्मीर पर बयान से देवेंद्र फडणवीस के बयान तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Published : Oct 30, 2019, 08:02 PM IST

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यूरोपियन यूनियन (ईयू) के 23 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के दो दिन के दौरे पर है

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यूरोपियन यूनियन (ईयू) के 23 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के दो दिन के दौरे पर है। बुधवार को सांसदों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला है। हम यहां की राजनीति में उलझकर कश्मीर को दूसरा अफगानिस्तान नहीं बनने देना चाहते। महाराष्ट्र में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद फडणवीस ने कहा कि जनता ने महागठबंधन को चुना है। किसी अफवाह पर भरोसा न करें। राज्य में गठबंधन की सरकार बनेगी। शिवसेना ढाई साल अपना मुख्यमंत्री बनाए जाने पर अड़ी है। हालांकि, फडणवीस पहले ही साफ कर चुके हैं कि 5 साल तक वे मुख्यमंत्री रहेंगे। बांग्लादेश की टेस्ट और टी-20 टीम के कप्तान शाकिब अल हसन पर आईसीसी ने दो साल का प्रतिबंध लगाया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बुकी से संपर्क की बात छुपाने के कारण की गई। आईसीसी ने बुकी दीपक अग्रवाल और शाकिब के बीच हुई बातचीत को जारी कर दिया। दोनों के बीच वॉट्सएप पर चैटिंग हुई थी।
 

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा
00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट
03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती
00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर
01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद
01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल
00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ
00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे
00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू
01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष