बिहार में बारिश की तबाही से हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की सूची तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Sep 30, 2019, 8:10 PM IST

बिहार के कई इलाकों में पिछले चार दिन से तेज बारिश हो रही है। राज्य में बाढ़-बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी पटना के 80% घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने मंगलवार तक स्कूल-कॉलेज की छुट्टी कर दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में वायुसेना के दो हेलिकॉप्टर भी जुटे हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री को 3 दिन बाद उनके घर से निकाला गया, वे शुक्रवार रात से वहां फसे थे. भाजपा ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए 78 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से, योगेश्वर दत्त बरोदा, सुभाष बराला टोहाना से, संदीप सिंह पिहोवा, बबीता फोगाट दादरी से उम्मीदवार होंगे। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक टिकटों पर मंथन किया और नामों को अंतिम रूप दे दिया था। आईएनएक्स मीडिया केस के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज कर दी। फिलहाल, कांग्रेस नेता चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं। इससे पहले 19 सितंबर को विशेष अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत दूसरी बार 14 दिन के लिए बढ़ाई थी। वे 3 अक्टूबर तक तिहाड़ में रहेंगे।