झारखंड विधानसभ के रुझानों से सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Dec 23, 2019, 7:21 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। 81 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 41 का आंकड़ा चाहिए और महागठबंधन को 43 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। सत्ताधारी भाजपा 28 सीटों पर आगे है। विराट कोहली का वनडे में 300 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बेहतरीन औसत 141.85 रहा। पिछले 10 साल में टीम इंडिया ने वनडे में 10वीं बार 300+ रन का लक्ष्य हासिल किया। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के विरोध में कांग्रेस ने राजघाट पर प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डॉ. मनमोहन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।