पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा से पाकिस्तान के ब्लैक लिस्ट होने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Aug 23, 2019, 8:27 PM IST

दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पर मुसलमानों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर गुजरात के वोहरा मुसलमानों ने तिरंगे झंडे के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। लश्कर के पांच आतंकी तमिलनाडु के कोयंबटूर में घुस गए हैं। इन आतंकियों में पांच श्रीलंका और एक पाकिस्तान का रहने वाला है। फिलहाल राज्य में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। ताकि इन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। इसके लिए राज्य में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बिहार के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया है। जबकि बिहार पुलिस उन्हें झारखंड और बिहार में खोज रही थी। अनंत सिंह एक हफ्ते से फरार चल रहे थे। पिछले दिनों बाढ़ स्थित उनके घर से एके-7 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी।