10 सरकारी बैंकों के विलय से भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर शोषण तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Aug 30, 2019, 8:49 PM IST

सरकार ने शुक्रवार को बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया। 10 सरकारी बैंकों का विलय कर दिया। इस मर्जर के बाद 4 बड़े सरकारी बैंक बनेंगे, जिनका कुल कारोबार 55.81 लाख रुपए करोड़ का होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फैसले का ऐलान किया। 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थीं, अब यह 12 रह जाएंगी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। सात दिन से लापता छात्रा शुक्रवार को राजस्थान में एक युवक के साथ मिली। सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए वकील से छात्रा की लोकेशन के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद योगी सरकार को लड़की को पेश करने का निर्देश दिया। पीड़िता से मुलाकात के बाद कोर्ट फिर सुनवाई करेगा। नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप यानी की एनआरसी की अंतिम सूची का प्रकाशन शनिवार को किया जाएगा। इसके बाद ही असम में 41 लाख लोगों के भाग्य का फैसला होगा कि वे देश के नागरिक हैं या नहीं। असम पुलिस और सरकार ने राज्य में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से कहा है कि कुछ असामाजिक लोग एनआरसी को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, उन पर ध्यान न दें।