mynation_hindi

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती से संजय निरुपम की कांग्रेस से नाराजगी तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Published : Oct 04, 2019, 07:40 PM IST

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.25% कटौती का ऐलान किया। रेपो रेट से जुड़े सभी तरह के कर्ज अब सस्ते हो जाएंगे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.25% कटौती का ऐलान किया। रेपो रेट से जुड़े सभी तरह के कर्ज अब सस्ते हो जाएंगे। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) के सभी 6 सदस्यों ने रेट घटाने के पक्ष में वोट दिया। 5 सदस्यों ने 0.25% कटौती का समर्थन किया। रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंकों को आरबीआई से कर्ज मिलता है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण से नाराज मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी आलाकमान पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस में निरुपम ने कहा, ''सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस को चापलूसों से सावधान रहना होगा। अगर ऐसे लोगों को महत्व देंगे तो पार्टी की स्थिति और बदतर हो जाएगी।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत लंबे समय तक हथियारों का आयातक बनकर नहीं रहेगा। हम रक्षा क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए इंडस्ट्री को उदार बनाया गया है। यदि हम आयातक ही बने रहे सुपरपॉवर बनने में मुश्किलें आएंगी। 

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे 00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष