देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे से गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Nov 8, 2019, 8:09 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि 5 साल महाराष्ट्र की सेवा करने का मौका मिला इसके लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का आभारी हूं। केंद्र सरकार ने सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है। अब उन्हें सीआरपीएफ के कमांडो जेड प्लस सुरक्षा देंगे। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे मुझे भगवा रंग में रंगना चाहते हैं। उन्होंने मैं उनके जाल में फंसूंगा। साथ ही अयोध्या मामले पर उन्होंने लोगों से कोर्ट के फैसले का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील की।