भोपाल से जीतने वाली साध्वी प्रज्ञा के नए प्रण से ममता बनर्जी के यू टर्न तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

May 29, 2019, 7:57 PM IST

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराने वाली बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बड़ा फैसला लिया है। साध्वी ने कहा कि सांसद के तौर पर  मिलने वाला वेतन वह खुद पर खर्च नहीं करेंगी और जरूरत मंदों के लिए इस्तेमाल करेंगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कमलनाथ पर अपने बेटे को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाने के आरोप लगे हैं। वहीं अब कमलनाथ की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। लिहाजा कमलनाथ ने खुद को भोपाल तक ही सीमित कर दिया है। सूरत में कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद अब राजधानी दिल्ली के जनकपुरी में एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई। हालांकि मौके पर समय से पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी बड़ी घटना को टाल दिया और आग बुझाने के साथ-साथ लगभग 50 बच्चों को हॉस्टल से सुरक्षित निकाल लिया गया। अमेरिका ने भारत को मुद्रा की निगरानी समिति से बाहर कर दिया, जिसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने प्रमुख व्यापार भागीदारों की विदेशी मुद्रा विनिमय नीतियों तथा वृहद आर्थिक कारकों पर कांग्रेस को भेजी अर्द्धवार्षिक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।