vuukle one pixel image

वीर सावरकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान से मनमोहन सिंह का भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए बयान तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Team MyNation  | Published: Oct 17, 2019, 6:52 PM IST

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वाराणसी में एक रैली में कहा कि अगर वीर सावरकर नहीं होते तो 1857 का स्वतंत्रता संग्राम इतिहास में दर्ज नहीं हो पाता। दरअसल, भाजपा ने महाराष्ट्र में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि पार्टी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करेगी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सावरकर को गांधीजी की हत्या की साजिश रचने वाला बताया था। शाह ने वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में इन्हीं बयानों का जवाब दिया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी तक पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके लिए सालाना 10-12 फीसदी ग्रोथ की जरूरत होगी, लेकिन भाजपा के कार्यकाल में साल दर साल विकास दर में गिरावट आ रही है। महाराष्ट्र चुनाव के सिलसिले में मुंबई पहुंचे मनमोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा कहा। विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीड जिले के परली में पंकजा मुंडे के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कारनामे देश का अहित चाहने वालों के लिए ऑक्सीजन जैसे हैं। जनसभा से पहले मोदी ने यहां के प्रसिद्ध वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान है।