लोकसभा चुनाव से पहले प्रयागराज में अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। प्रयागराज पुलिस ने करैली थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध रूप से चल रही असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जिसमें असलहा गिरोह के 2 सदस्य पकड़े गए, बाकी भागने में कामयाब रहे।

यहां पर 315 और 312 बोर के अर्धनिर्मित 10 असलहे व तमंचों के साथ कारतूस बरामद हुआ है इसके अलावा असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
यहां से बरामद हथियारों में 6 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा का कारतूस 315 बोर, 4 तमंचा 12 बोर , 2 जिन्दा 2 खोखा कारतूस 12 बोर, 1 दाब मशीन, 1 ड्रिल मशीन, लोहे की चादर, लोहे की राड, आरी ,छेनी, स्प्रिंग, कील ,रिपिट चीजे बरामद हुई है।