करोड़पति महिला अधिकारी

May 22, 2019, 1:27 PM IST

लोकायुक्त के छापे में एक महिला अधिकारी के घर मिली करोड़ो की अवैध संपत्ति। उषागंज छावनी में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी कोमल बाली के यहां लोकायुक्त पुलिस ने सुबह 5.30 बजे छापा मारा, जिसमें बतक संयोगितागंज क्षेत्र में दो मकान, देव गुराडिया क्षेत्र में एक फॉर्म हाउस, घर पर 49,000 कैश लगभग 2 किलो सोना , कई लग्जरी गाड़ियां और बैंक लॉकर्स पाए गए हैं सुबह लगभग 35 अधिकारियों द्वारा तीन स्थानों पर कार्यवाही की गई फिलहाल करवाई जारी, करोड़ों की सम्पत्ति मिलने की सम्भावना।