कर्नाटक में छाए राजनीतिक संकट से सिद्धू के इस्तीफे तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Jul 15, 2019, 7:11 PM IST

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन सरकार पर छाए संकट के बादल आगामी 18 जुलाई को छंट सकते हैं। हालांकि सरकार बनेगी या फिर गिरेगी ये विधानसभा में 18 जुलाई को होने वाले शक्ति परीक्षण के बाद ही पता चलेगा। हालांकि इसी बीच सबकी नजर कल के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लगी है। जिसमें दस विधायकों के इस्तीफे पर फैसला होना है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जबरदस्त हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे के बीच पार्टी में प्रियंका गांधी का कद बढ़ गया है। प्रियंका अब न केवल महासचिव होंगी बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी होंगी। इसे 2022 में होने वाले विधानसभा की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा प्रकरण के बाद आज अपना इस्तीफा राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेज दिया है। मुख्यमंत्री के बजाय पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा भेजे जाने से हुई किरकिरी के बाद आज उन्होंने मुख्यमंत्री को इस्तीफा भेजा है।