पाकिस्तानी सेना का समर्थन करने वाला कर्नाटक से गिरफ्तार, फेसबुक पर किया था समर्थन

Team MyNation  | Published: Mar 3, 2019, 1:43 PM IST

कर्नाटक के यादगिरी जिले में कर्नाटक पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पाकिस्तानी सेना को समर्थन करने पर गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने पाकिस्तानी सेना के समर्थन में फेसबुक पर कमेंट्स पोस्ट किए थे। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी।

जानकारी के मुताबिक 25 साल के बरन बेदिगेरा ने अपने फेसबुक एकाउंट मे पाकिस्तानी सेना को समर्थन किया था। बरन ने लिखा था कि मैं पाकिस्तानी के फैसले का समर्थन करता हूं। इसके बाद उसके बाद उसके खिलाफ शिकायत की गयी और पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया। ये पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले भी कई राज्यों में पाकिस्तान सेना को समर्थन दिए जाने की शिकायतें दर्ज की गयी हैं और उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।