खालिस्तान समर्थक समूह पर प्रतिबंध से लेकर नोएडा में गिरफ्तार हुए विदेशी नागरिकों तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Jul 11, 2019, 8:43 PM IST

केन्द्र सरकार ने खालिस्तान समर्थक समूह सिख फॉर जस्टिस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के कारण प्रतिबंध लगा दिया। केन्द्र सरकार के इस फैसले की तारीफ कांग्रेस शासित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कर रहे हैं। असल में ये संगठन भारत में जनमत संग्रह पर जोर देता रहता है जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती आबादी को मुद्दा बनाते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्दी से जल्दी बनाने की जरुरत बताई है। उन्होंने आबादी बढ़ने को धर्म से जोड़ दिया है। उनका मानना है कि सन् 1947 की तर्ज पर देश एक बार फिर से सांस्कृतिक विभाजन की कगार पर खड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष को बड़ा झटका देते हुए बागी विधायकों को शाम तक उनके सामने पेश होने का आदेश दिया है। बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में अपने इस्तीफे के लिए याचिका दाखिल की थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को बागी विधायकों को समुचित सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है।