'जय श्री राम' के नारों से चढ़ा ममता बनर्जी का पारा

May 5, 2019, 11:20 AM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह 'जय श्री राम' का नारा लगाने वालों पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल, बंगाल के चंद्रकोण में सीएम ममता का काफिला गुजरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे। इससे नाराज ममता ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। वह नारेबाजी कर रहे लोगों पर भड़क गईं। ममता ने गुस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसे लोगों को गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। पश्चिमी मिदनापुर के तहत आने वाला यह इलाका टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।