मायावती की मुश्किलें बढ़ने से एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की मृत्यु तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Aug 21, 2019, 7:41 PM IST

विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में शिकायत दाखिल की है। जिसमें उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भर्ती घोटाले का आरोप लगाया है। उनकी आवेदन के बाद शिकायत के आधार पर योगी सरकार इस मामले की जांच करके कार्रवाई करने का आदेश दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बसपा प्रमुख मायावती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आज 23 मंत्रियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित आज हुए शपथग्रहण समारोह में योगी कैबिनेट के 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 18 नए चेहरे योगी कैबिनेट में शामिल हुए. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यतमंत्री और भाजपा के वरिष्ठे नेता बाबूलाल गौर का  निधन हो गया है वह 89 वर्ष के थे। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भोपाल के नर्मदा अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक वो फेफड़ों में इन्फेक्शन से पीड़ित थे। उनके निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।