Team MyNation | Updated: Apr 21, 2019, 1:32 PM IST
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह छह जगह सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। ईस्टर की पूजा के दौरान 3 चर्चों समेत छह जगहों को निशाना बनाया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, धमाकों में कम से कम 156 लोगों की मौत हुई है जबकि 400 लोग घायल हैं। धमाके उस समय हुआ, जब ईस्टर की प्रार्थना के लिए लोग चर्च में एकत्रित हुए थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयनुसार पहला धमाका सुबह 8:45 पर हुआ।