महाराष्ट्र के डोंगरी में इमारत गिरने से हुई 12 लोगों की मौत से गुरु पूर्णिमा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

महाराष्ट्र के डोंगरी में इमारत गिरने से हुई 12 लोगों की मौत से गुरु पूर्णिमा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Published : Jul 16, 2019, 07:48 PM IST

महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में आज एक चार मंजिला रिहायशी सरकारी इमारत गिर गई
 

 महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में आज एक चार मंजिला रिहायशी सरकारी इमारत गिर गई। जिसमें अभी तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। अभी भी मलबे में 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की खबर आ रही है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों के साथ राहत कार्य में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद से कार्यवाही के दौरान गायब रहने वाले मंत्रियों की सूची मांगी है। जाहिर है कि पीएम मंत्रियों के संसद की कार्यवाही के दौरान गायब रहने से काफी नाराज हैं। मोदी पहले ही मंत्रियों और सांसदों के कार्यवाही के दौरान गायब न रहने की सख्त हिदायत दे चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। वहीं  पार्टी ने आज चंद्रकांत पाटिल को भी महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा इन नेताओं की नियुक्ति की जानकारी दी। स्वतंत्र देव सिंह फिलहाल योगी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री हैं।
 

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा
00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट
03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती
00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर
01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद
01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल
00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ
00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे
00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू
01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष