आखिर 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुआ क्या था?

Nov 27, 2019, 10:03 AM IST

26 नवंबर, 2008 भारतीय इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है। इसी दिन आतंकी गिरोह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 आतंकवादियों ने मुंबई शहर में हमला किया था। आतंकियों ने चार दिनों तक ताबड़तोड़ गोलीबारी और बमबारी की थी। इस भयावह घटना के 11 साल हो चुके हैं। आतंकवादियों ने सीएसटी रेलवे स्टेशन, द ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल, नरीमन हाउस, कामा और एल्बलेस हॉस्पिटल, लियोपोल्ड कैफे, मेट्रो सिनेमा और टाइम्स ऑफ इंडिया की इमारत के पीछे एक लेन पर हमला किया था। इसके अलावा सेंट जेवियर्स कॉलेज, मझगांव और विले पार्ले की एक टैक्सी में भी विस्फोट किए थे।