कर्नाटक में चल रहे सियासी हंगामे से असम और बंगाल में बाढ़ के कहर तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Jul 18, 2019, 8:17 PM IST

कर्नाटक में सियासी रण के बीच राज्य की कुमास्वामी सरकार ने सदन में अपना विश्वासमत पेश कर दिया है। लेकिन आज कुमारस्वामी सरकार को सदन में और बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सदन में 15 बागी विधायक ही नदारद नहीं थे बल्कि इन विधायकों की संख्या 19 तक पहुंच गयी है। हालांकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की बहुमत परीक्षण को टालने की मांग की। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मुश्किलें जल्द ही बढ़ने वाली हैं। आयकर विभाग ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती के भाई और पार्टी के उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त कर ली है । ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित हैं। भीषण जलप्रकोप के कारण बिहार के 12 और असम के 29 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से बिहार में अब तक 70 और असम में 27 लोगों की मौत की खबर है। बिहार में 46 लाख 83 हजार लोग बाढ़ की वजह से अपना घर बार छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। जबकि असम में 1.50 लाख से अधिक विस्थापित लोग 427 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।