कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव मिलने से भाजपा के यूपी में सदस्यता अभियान तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Jul 31, 2019, 6:30 PM IST

कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव दक्षिण कन्नड़ जिले के कोटेपुरा इलाके में नेत्रवती नदी के किनारे मिला है। उन्होंने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार की रात को गायब होने क बाद पुलिस उन्हें खोज रही थी। उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देर शाम एक 14 साल की बालिका को चार युवकों ने दबोच लिया। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र की है। दरिंदे उस लड़की को लेकर पास के बागीचे में लेकर गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज बारिश फिर कहर बन सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। मुंबई के साथ ही ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले 4 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गयी है।