Team MyNation | Published: Apr 28, 2019, 5:23 PM IST
हरियाणा में लगातार बढ़ते जा रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पानीपत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशे की बड़ी खेफ के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसे कश्मीर से लाया गया था और प्रदेश के साथ ही दिल्ली में सप्लाई की जानी थी।
पकड़ी गयी हेरोइन की कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस सप्लाई करने वाले गैंग का पता लगाने की कोशिश कर रही है। बरामद हेरोइन का वजन 722 ग्राम है। आरोपी वरूण के खिलाफ थाना चांदनी बाग मे 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कानूनी कार्यवाही की जा रही है।