ज़ाकिर नाइक की मुश्किलें बढ़ने से चिदंबरम को जमानत न मिलने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Sep 5, 2019, 8:07 PM IST

भारत का भगोड़ा और विवादित मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नाइक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से नाइक के बारे में बातचीत हुई। पीएम मोदी ने जाकिर नाइक के भारत प्रत्यर्पण पर बात की। फिलहाल दोनों देशों के बीच ये तय हुआ है कि इस मामले में दोनों देशों के अधिकारी बातचीत करते रहेंगे। लेकिन ये नाइक के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शिक्षक दिवस के जरिए राज्य की कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि प्रदेश के अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का वादा किया जाएगा। लेकिन सरकार बने काफी समय हो गया है और राज्य सरकार अपने वादे को पूरा नहीं कर सकती है। जबकि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान तीन महीने के भीतर शिक्षकों को नियमित करने का वादा किया था। दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष का पद अभी खाली जा चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता शीला दीक्षित ने निधन के बाद अभी तक इस पर किसी को नियुक्त नहीं किया गया है। लेकिन पार्टी पर इस पर किसी नेता को नियुक्त करने के लिए दबाव बना हुआ है। माना जा रहा है कि शीला दीक्षित को इमेज को ध्यान में रखते हुए यहां पर दीक्षित परिवार पर भी कांग्रेस पार्टी दांव खेल सकती है।