लश्कर के आतंकियों के पकड़े जाने से मध्य प्रदेश राजनीतिक स्थिति तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Sep 4, 2019, 8:18 PM IST

भारतीय सेना को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम खलील अहमद और मोजाम खोकर हैं। इन्होंने खुलासा किया है कि पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में आतंकियों की घुसपैंठ कराने के लिए एक नए तरीके की रणनीति बनाई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस में यथास्थिति बहाल रहेगी। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और मौजूदा प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष कमलनाथ ही इस पद पर बने रहेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश कांग्रेस पर काबिज होने के लिए अपने  सारे घोड़े खोल दिए थे। लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और कांग्रेस नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में यथास्थिति बहाल रखने का फैसला किया है। पाकिस्तानी राजनेता अब्दुल बासित का मजाक उड़ाते हुए एडल्ट फिल्म स्टार जॉनी सिन्स ने ट्वीट पर कहा कि मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपके चलते मेरे फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। मेरी नजर बिल्कुल ठीक है और मुझे दुनिया भर में फेमस करने के लिए आपका धन्यवाद। बासित ने पोर्न स्टार जॉनी सिन्स की एक फोटो शेयर कर उन्हें भारतीय सेना की पिटाई का शिकार हुआ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला युसूफ बताया था।