साध्वी प्रज्ञा का जनसंपर्क अभियान

Apr 21, 2019, 4:50 PM IST

भोपाल से बीजेपी का टिकट मिलते ही साध्वी प्रज्ञा जनसंपर्क अभियान में जुट गई हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के सीहोर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत की। 

इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वकर्मा समाज ने किया था। इस जोड़े में 70 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान साध्वी सभी से मिलीं। उनके साथ स्थानीय विधायक सुदेश राय ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव भी मौजूद थे