सपा नेता की गोली मारकर हत्या

May 31, 2019, 4:23 PM IST

यूपी के जौनपुर में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ बदमाशों ने स्कार्पियो सवार सपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया है | पूरा मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के  सिद्दीकपुर गाँव के पास का बताया जा रहा है | सपा नेता लालजी यादव किसी से मिलने स्कार्पियो से कहीं जा रहे थे | इसी बीच सिद्दीकपुर बाज़ार से पहले वो स्कार्पियो से रुके | ड्राईवर दूकान से गुटखा लेने चला गया | तबतक बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी |  पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया | बताया जा रहा है की पूर्व में सपा नेता लालजी यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके थे | वर्तमान में उनकी भाभी जिला पंचायत सदस्य है, पूरा काम लालजी यादव ही देखते थे |