Team MyNation | Published: Jun 8, 2019, 3:27 PM IST
हरियाणा के सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित बर्तन फैक्टरी में सुपरवाइजर का शव क्रेन में लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
हालांकि पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला जैक्स तिवारी (22) राई औद्योगिक एरिया स्थित बर्तन बनाने की फैक्टरी में काम करता था। वह इस कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर था।