उत्तर प्रदेश में कृष्ण जन्मोत्सव के मनाए जाने से सोने के दाम में हुई बढ़ोतरी तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Jul 12, 2019, 8:23 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की वापसी की खुशी में दीपावली के मौके पर दीपोत्सव आयोजित करने के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन्मोत्सव मनाने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे बाद दो राज्यों में भाजपा के ऑपरेशन लोटस के कारण कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। कांग्रेस खासतौर से मध्य प्रदेश और कांग्रेस को लेकर चिंतित है. सोने की भारतीय बाजार में कीमत में उछाल का दौर जारी है। घरेलू बाजार में गुरुवार को ही सोने का भाव में 930 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। फिलहाल बाजार में सोने का भाव 35,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। अगर आंकड़ों के आधार पर देखें तो महज 30 दिनों में सोने के भाव में 2000 से अधिक का इजाफा हुआ है।