सारे काम बाद में सबसे पहले वोट दो चुनाव आयोग के इस स्लोगन को सहारनपुर की एक महिला ने इतनी गम्भीरता से लिया कि उसकी मौत ही हो गई। लेकिन मरने के पहले उसने आखिरकार अपना वोट डाल ही दिया।
सारे काम बाद में सबसे पहले वोट दो चुनाव आयोग के इस स्लोगन को एक महिला ने इतनी गम्भीरता से लिया कि उसकी मौत ही हो गई। लेकिन मरने के पहले उसने आखिरकार अपना वोट डाल ही दिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट विधानसभा क्षेत्र के असगर में 50 वर्षीय महिला वकीला ने कई घण्टे कतार में लग अपना वोट डाला। उस समय ये महिला पूर्णतः स्वस्थ नजर आ रही थी। इस महिला ने अपना वोट पूरी डाला और बाहर आ गई। लेकिन जैसे ही महिला कक्ष से बाहर आई तो बेहोश होकर गिर गई। तेज धूप और गर्मी के कारण मानकर बेहोश हुई महिला को पुलिसकर्मी गाड़ी में अस्पताल ले गए जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। लेकिन अपनी मौत से पहले वोट कर ये महिला वोट की अहमियत बता गई।