गंदे तालाब में फंसी महिला, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

Aug 7, 2018, 4:50 PM IST

हरियाणा के सोनीपत के नेशनल हाईवे 1 पर रसोई गांव के पास एक महिला गंदे पानी के तालाब में मिली है। जिसे ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से बहार निकाल लिया है। वही महिला के पानी से निकालने का विडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है। फिलहाल महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।