Lifestyle
अजवाइन का पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। गैस, अपच, कब्ज, और पेट दर्द की समस्याएं दूर करता है।
यह पेट में एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाकर पाचन सुधारता है। इसके एंटी-स्पैस्मोडिक गुण पेट की मांसपेशियों के ऐंठन को कम करते हैं।
अजवाइन का पानी वेट लॉस में सहायक है। यह कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है। लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है।
अजवाइन का पानी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर है। कफ निकालने में मदद करता है। छाती में जमा बलगम को हटाता है। सर्दी-खांसी में आराम देता है।
अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन से बचाव करता है।
दांतों की सड़न और मसूड़ों की सूजन कम करता है। स्किन इन्फेक्शन और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। पीरियड्स पेन में राहत देता है।
एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालें। इसे अच्छी तरह उबालें। ठंडा होने दें और पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं।