Lifestyle
डायबिटीज में करेले को सही तरीके से खाया जाए, तभी ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। गलत तरीके से खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
करेला इंसुलिन के उत्पादन में मदद करता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। ज्यादा खाने से ब्लड शुगर लेवल बहुत कम हो सकता है या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
सुबह खाली पेट करेले का जूस फायदेमंद होता है। अगर एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या हो, तो इसे दिन के किसी और समय पिएं।
डायबिटीज पेशेंट के लिए करेले की सब्जी बनाते समय उसमें थोड़ी चना दाल मिक्स करें। यह स्वाद और पोषण दोनों बढ़ा देता है। इसे बाजरे या ज्वार की रोटी के साथ खाएं।
संतुलित मात्रा में करेले का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके साथ संतुलित और हेल्दी डाइट भी जरूरी है।
करेले का सही सेवन डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का एक असरदार तरीका है। लेकिन इसे सही मात्रा और सही तरीके से खाने पर ही इसके फायदे मिलते हैं।