भारत की प्रदूषित और संकटग्रस्त नदियों के पुनरुद्धार हेतु देवऋषि ने 'सदानिरा प्रोजेक्ट' शुरू किया है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान सनातन ज्ञान, वैज्ञानिक शोध और जनभागीदारी पर केंद्रित है। इसमें नदियों से जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं का दस्तावेज़ीकरण, जल की गुणवत्ता का वैज्ञानिक अध्ययन और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं। गीत, डॉक्यूमेंट्री, पुस्तक आदि के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है। यूनेस्को, जल शक्ति मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग की भी योजना है। देवऋषि का मानना है कि नदी संरक्षण एक सांस्कृतिक उत्तरदायित्व है।