विराट कोहली और तमन्ना भाटिया

अनुष्का शर्मा से शादी के पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा जिनमें एक नाम है दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री और बाहुबली फ़िल्म से ख्याति प्राप्त तमन्ना भाटिया। दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान करीब आए। अफ़वाहों के मुताबिक दोनों 2012 से 2013 तक साथ थे।

और संजना

कोहली का नाम अतीत में कई मॉडलों से भी जुड़ा जिनमें एक नाम है दक्षिण की फ़िल्मों की अभिनेत्री और माडल संजना का।

और इज़ाबेल लीट

बहुत कम लोग जानते हैं कि कोहली का चक्कर ब्राज़िलियन मॉडल इज़ाबेल लीट के साथ भी रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ दो साल से अधिक समय तक डेट करते रहे। यह ख़ुद लीट जग-ज़ाहिर किया कि विराट को वो डेट करती थी।

एमएस धोनी और दीपिका पादुकोण

भारत के सबसे सफल कप्तान, एमएस धोनी और बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण  ने एक-दूसरे को काफी वक्त दिया और इसकी चर्चा भी खूब हुई। धोनी की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 मैच में दीपिका को मिले निमंत्रण को लेकर ज़बरदस्त अटकलबाज़ी हुई हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

युवराज सिंह और किम शर्मा

युवराज सिंह का कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ चक्कर चला। अभिनेत्री किम शर्मा के साथ उनके चक्कर के ख़ूब चर्चे रहे; दोनों ने काफी समय एक दूसरे के साथ डेट किया लेकिन अपने प्यार को मुकाम तक नहीं पहुंचा पाए और अलग हो गए। किम शर्मा ने केन्या के बिजनेसमैन अली पंजाबी से विवाह कर लिया और युवराज ने बाद में बॉलीवुड अभिनेत्री हैज़ल किच से विवाह किया।

और दीपिका पादुकोण

एमएस धोनी के साथ संबंध की अफ़वाह के बाद दीपिका का नाम युवराज सिंह से जुड़ा। दोनों को सार्वजनिक रूप से कई बार साथ-साथ देखा गया। बाद में दीपिका युवराज सिंह को छोड़कर रणवीर कपूर के साथ हो लीं लेकिन रणवीर के साथ भी उनका रिश्ता असफल रहा। फ़िलहाल दीपिका रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुश हैं।

ज़हीर खान और ईशा शरवनी

भारत की तेज़ गेदबाज़ी की अगुवाई कर रहे ज़हीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवनी ने दो साल से अधिक समय तक डेट किया। हालांकि करियर पर ध्यान देने का हवाला देते हुए दोनों अलग हो गए, बाद में दोनों ने अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने की कोशिश तो की लेकिन असफल रहे।

हार्दिक पांड्या और एली अबराम

एली अबराम ही नहीं कई और अभिनेत्रियों से जुड़ा हार्दिक पांड्या का नाम  ऐसा नहीं है कि क्रिकेटर हार्डिक पांड्या का नाम सिर्फ़ एली अबराम के साथ ही जुड़ा; कई अभिनेत्रियों के साथ उनके चक्कार के चर्चे रहे। एली से पहले वो अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ भी डेट कर चुके हैं। महीने भर पहले तक खबर थी कि पांड्या अभिनेत्री एली अवराम से डेट कर रहे हैं। इस जोड़ी को कई बार सार्वजनिक स्थानों पर साथ-साथ लंच, डिनर करते हुए देखा गया, लेकिन ताज़ा खबरों के मुताबिक़ वो ईशा गुप्ता के करीब आ गये हैं। दोनों पहली बार एक पार्टी में मिले थे और तभी से उनका प्यार परवान चढना शुरु हुआ था। अपने संबंधों के बारे में दोनों कुछ छुपाने की कोशिश नहीं करते हैं।

सौरभ गांगुली और नगमा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की अभिनेत्री नगमा के साथ अफेयर रहा है। नगमा ने खुद इस बात को स्वीकार किया। जिस दौरान नगमा के साथ गांगुली के अफेयर की खबरें आईं उस दौरान वो अपने खराब फॉर्म से भी जूझ रहे थे। मीडिया में यह बात भी छाई रही कि नगमा से चक्कर की बात सामने आने के बाद गांगुली का पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हुआ; पत्नी डोना और सौरभ का दांपत्य जीवन तनावों के बीच गुज़रा।

कपिल देव और सारिका

भारत को क्रिकेट में पहली बार विश्व कप दिलाने वाले धाकड़ हरफ़न मौला कपिल देव के नाम पर शादी के बाहर चक्कर को लेकर कानाफूसी होती रही। उनका नाम अभिनेत्री सारिका के साथ जुड़ा लेकिन इस सम्बन्ध को लेकर पुख्ता तौर पर कोई कुछ बोल नहीं सका। एक बात ज़रूर सामने आई — पत्नी रोमा और कपिल देव का वैवाहिक जीवन बहुत मुश्किलों से गुज़रा।