हेल्थ डेस्क। कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप से दुनिया अभी उबर भी नहीं पाई थी की अब विशेषज्ञों ने एक और महामारी को लेकर बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। जिसके बाद यूरोपीय देशों में अफरा-तफरी जैसा माहौल है। ये बीमारी कोरोना से ज्यादा तांडव मचा सकती है। सबसे खतरनाक बात ये कि इस बीमारी को हम अपने आसपास महसूस कर सकते हैं और जरा सा भी नजरअंदाज करना हमारी जान ले सकता है। दरअसल, ये घातक बीमारी और कोई नहीं बल्कि बर्ड फ्लू (Bird Flu) है। डेली मेल के अनुसार, बर्ड फ्लू इंसानों पर कहर पा सकता है,इसकी चपेट में आने वाले लगभग 50 फीसदी लोगों की जान जा सकती है। 

बर्ड फ्लू (Bird Flu) को लेकर एक्सपर्ट भयभीत

बर्ड फ्लू बीमारी पर विशषेज्ञ चिंतित है। बीते दिनों अमेरिका के टेक्सास में रहने वाला एक शख्स बर्ड फ्लू से पीड़ित पाया गया क्योंसि उसने इस बीमारी ग्रस्त गाय का दूध पिया था। बर्ड फ्लू सीधे जानवरों से इंसानों तक फैलती है। अगर कोई जीव संक्रमित है तो वह मनुष्य को भी संक्रमित कर सकता है। ऐसे में नॉनवेज खाने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। चिकन,फिश,अंडे और यहां तक दूध को भी कच्चा खाने से इंफेक्शन फैल सकता है। 

क्या होता है बर्ड फ्लू (What is Bird Flu)

बर्ड फ्लू को मेडिकल भाषा में H5N1 फ्लू या फिर एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से जाना जाता है। जो मुख्यता पक्षियों में पाया जाता है। वहीं यह पॉल्ट्री में भी तेजी फैलता है। ऐसे में इसके इंसानों में भी फैलना का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञ इस बीमारी को खतरननाक इसलिए भी मान रहे हैं क्योंकि कोरोना के खिलाफ जिस तरह से शरीर में इम्युनिटी विकसित की गई है। उसी तरह इस बीमारी के लिए अभी तक कोई इम्यूनिटी नही बनी है। ऐसे में अगर ये वायरस इंसानों में फैलता है तो कोविड से भी भयंकर तबाही ला सकता है। 

बर्ड फ्लू के लक्षण (Symptoms of Bird Flu in humans)

बर्ड फ्लू मुख्यता पक्षियों में होने वाली बीमारी है हालांकि मनुष्य अगर संक्रमित पक्षी या जानवर के संपर्क में आता है तो बीमारी के फैलने आशंका इंसान में भी रहती है। अगर नीचे बताए गए लक्षणों में कोई भी लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

तेज बुखार
मांस पेशियों में खिंचाव
असहनीय सिरदर्द
गले में दर्द
सांस लेने में दिक्कत
सिर में सूजन

बर्ड फ्लू से बचाव कैसे करें (Bird Flu Treatment in Humans) 

मरे हुए पक्षियों के पास जानें से बचें।
पोल्ट्री प्रोडक्ट को अच्छे से पकाएं।
हैंडवॉश करते रहे सफाई का ध्यान रखें।
H5N1 वायरस के लक्षणों को हल्के में न लें।
अगर शरीर में लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- मुख्तार अंसारी की मौत का कारण था कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक और कार्डियक अटैक होती हैं अलग कंडीशन