बिप्लब देब ने त्रिपुरा के विकास के लिए खोला दरवाजा

बिप्लब देब ने कहा, कि नोएडा,गुड़गांव, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहर विकसित हो चुके हैं। अब बारी है उन क्षेत्रों पर ध्यान देने की जहां विकास की रोशनी पहुंचाने की जरुरत है। उन्होंने अगरतला के एनआईटी में स्पेस सेन्टर खोले जाने के इसरो के फैसले का स्वागत किया। 
 

Siddhartha Rai
| Published : Sep 19 2018, 09:29 AM IST
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

बेंगलुरु-त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित किया। मौका था इसरो के स्पेस सेन्टर की शाखा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में खोले जाने की घोषणा का।

 बिप्लब देब ने कहा, कि नोएडा,गुड़गांव, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहर विकसित हो चुके हैं। अब बारी है उन क्षेत्रों पर ध्यान देने की जहां विकास की रोशनी पहुंचाने की जरुरत है। उन्होंने अगरतला के एनआईटी में स्पेस सेन्टर खोले जाने के इसरो के फैसले का स्वागत किया। 

बिप्लब ने जानकारी दी, कि कैसे अब उत्तर पूर्व के राज्यों की परिस्थितियां बदल गई हैं। अब त्रिपुरा की राजधानी अगरतला हवाई, सड़क और रेल मार्ग से पूरे देश के साथ जुड़ चुका है। 

बिप्लब ने उत्तर पूर्व के विकास के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों और उसकी सफलता की जानकारी दी और कहा, कि जैसे एक मां अपने बच्चे की देखभाल करती है, वैसे ही प्रधानमंत्री बिना कुछ कहे उत्तर पूर्व सहित पूरे देश के विकास में जुटे हुए हैं। जिसके बहुत अच्छे परिणाम पिछले चार सालों में ही दिखने लगे हैं। 

Related Video