भारतीय जनता पार्टी ने आज चुनावों के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र के जरिए पार्टी ने जनता से कई वादे किए हैं। इन वादों के जरिए पार्टी जनता के बीच जाएगी और वोट मांगेगी। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में सभी क्षेत्रों को तव्वजो दी है। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा को अहमियत देते हुए ये जता दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर किसी से भी समझौता नहीं किया जाएगा। सिर्फ माय नेशन पर पढ़िए बीजेपी ने किन मुद्दों को नजर में।

1-राष्ट्र सर्वप्रथम
आतंकवाद पर सुरक्षा नीति-भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और पिछले पांच साल में सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
राष्ट्रीय सुरक्षा-रक्षा क्षेत्र में आधुनिक हथियारों की खरीद बढ़ाई जाएगी साथ ही देश में हथियारों का उत्पादन किया जाएगा। हालांकि पांच साल से मेन इन इंडिया कार्यक्रम के तहत हथियारों का निर्माण किया जा रहा है।
सैनिक कल्याण-बीजेपी ने वादा किया है कि केन्द्र में सरकार बनने के बाद सेवानिवृ्त्त होने वाले सैनिकों से तीन साल पहले ही ये पूछा जाएगा कि वह सेवानिवृत्त होने के बाद क्या करेंगे और उनकी पसंद के मुताबिक पुनर्वास किया जाएगा। 
पुलिस बलों का आधुनिकीकरण और तटवर्ती सुरक्षा-राज्यों की पुलिस और केन्द्रीय पुलिस बलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। ताकि आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सके। इसके साथ ही भारत अपनी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करेगा।

2-किसानों की आय दुगनी करना
किसान कल्याण समिति-इसके तहत किसानों को पेंशन दी जाएगी और एक से पांच वर्ष के लिए शून्य फीसदी की ब्याज दर कर्ज मुहैया कराया जाएगा।
कृषि सहयोगी क्षेत्रों का विकास-इसके तहत तिलहन मिशन शुरू किया जाएगा ताकि तिलहन के क्षेत्र में देश आत्म निर्भर बने।
नीली क्रांति-एक्वा कल्चर को विकसित कर मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
ग्राम स्वराज-2022 तक कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को पक्का मकान दिया जाएगा।

3-अर्थव्यवस्था
विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना-देश को 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना।
वस्तु और सेवाकर-सेवा और वस्तु कर की दरों में कमी करना।
मेक इन इंडिया-मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया को बढ़ावा देना।
उद्यमशीलता और स्टार्टअप-2024 तक 50 हजार नए स्टार्टअप शुरू करना।

4-नए भारत की बुनियाद 
स्वच्छ भारत मिशन-देश में बीजेपी सरकार के दौरान 9 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया और इस कार्यक्रम को आगे भी जारी रखा जाएगा। मल प्रबंधन और गन्दे पानी को फिर से उपयोग में लाने की तकनीक पर काम।
जल शक्ति-नदियों को जोड़ने पर कार्य किया जाएगा ताकि सिंचाई के समुचित व्यवस्था हो सके। 2024 तक हर घर में साफ पानी की उपलब्धता।
रेलवे-2022 तक सबी रेल मार्गों को ब्रॉडगेज में बदलना और 2022 तक पटरियों का विद्युतिकरण करना।
हवाई अड्डे-अगले पांच सालों में हवाई अड्डों की सुरक्षा को दोगुनी करना।
ऊर्जा-सबी को 24 घंटे बिजली मुहैया कराना।

5 स्वस्थ भारत
स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता-2022 तक 1.5 लाख स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रों की स्थापना और टेलीमेडिसीन की सुविधा प्रदान करना।
टीकाकरण और पोषण-2022 तक गर्भवती महिलाओं और बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण
क्षयरोग को समाप्त करना-2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त करना।

6-सुशासन
एक साथ चुनाव-चुनाव खर्च घटाने के लिए विधानसभा के चुनाव एक साथ कराना।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत-देश से भ्रष्टाचार को हटाना।
पुलिस व्यवस्था में सुधार-आधुनिक चुनौतियों को देखते हुए पुलिस व्यवस्था में सुधार करना।
सिविल सर्विस और शासन में सुधार-न्यूनतम शासन और अधिकतम प्रशासन के सिद्धांत पर काम करना।
न्यायिक सेवा-न्याय मिलने की गति को बढ़ाना और कानूनों को सरल बनाना।

7-युवा भारत
युवाओं को अवसर-अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 22 उत्कृष्ट क्षेत्रों की पहचान करना।
प्रशासन में युवा-स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक उद्यानों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी स्व-संगठित समूहों के जरिए बढ़ाना। 
खेल-स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की पहचान करना और स्टेडियम को विकसित करना।

8-सबके लिए शिक्षा 
प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा-शिक्षकों के प्रशिक्षण और क्षमता को विकसित करना और राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करना।
उच्च शिक्षा-केन्द्रीय विधि, इंजीनियरिंग,विज्ञान के क्षेत्र में सीटों को बढ़ाना।
कौशल विकास-नेशनल रीस्किलिंग और अपस्किलिंग नीति का निर्माण करना।

9-महिला सशक्तिकरण
महिला प्रेरित विकास-सभी बेटियों की शिक्षा को सुनिश्चित करना और अगले पांच सालों में ग्रामीण और अर्थ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक तौर पर  सशक्त बनाना।
महिलाओं को समान अधिकार-लैंगिक समानता को खत्म करना और निकाह और हलाला जैसी प्रथाओं को खत्म करना।
महिलाओं को आरक्षण-संसदऔर राज्यों की विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण मुहैया कराना।

10-समावेश विकास
गरीब कल्याण-2022 तक सभी गरीबों को जो कच्चे मकानों में रहते हैं, उन्हें मकान मुहैया कराना। गरीबों को खाद्यान के साथ ही अब चीनी भी सब्सिडी पर मुहैया कराई जाएगी।
अल्पसंख्यक वर्ग-सबका साथ सबका विकास के तहत सभी धर्मों का विकास करना।
बाल कल्याण-बाल सुरक्षा के लिए सुरक्षा ढांचा तैयार करना।
ट्रांसजेंडर वर्ग का सशक्तिकरण-ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर मुहैया कराना।

11-सांस्कृतिक धरोहर
राम मंदिर-अयोध्या में शीघ्र राम मंदिर का निर्माण कराना।
भारतीय आस्था और संस्कृति का संरक्षण-सभी सांस्कतिक और धार्मिक आध्यात्मिक विरासतों को संरक्षित करना।
सबरीमाला-सर्वोच्च न्यायालय में सबरीमाला की आस्था और पूजा पद्धति को रखा जाएगा और आस्था और विश्वास के विषय में संवैधानिक संरक्षण दिलाना।
नमामि गंगे-गंगा के किनारे बसे गांवों की सीवरेज व्यवस्था को सौ फीसदी तैयार करना।

12-वैश्विक भारत

प्रवासी भारतीय से संवाद बढ़ाना और वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ना और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना।