पटना। बारिश के कारण बिहार में नदियां उफान पर हैं। लिहाजा इसके लिए महानंदा नदी में एक नाव पलटने के कारण सात लोगों की मौत हो गई है और करी 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल  मौके पर पहुंची एनआरएफ और पुलिस  लापता लोगों को खोज कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। लेकिन सात लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। गोताखोरों की मदद से डूबे लोगों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक नाव में सवार लोग पश्चिम बंगाल से एक नौका प्रतियोगिता को देखकर लौट रहे थे और इन लोगों को कटिहार जाना था। हालांकि अभी तक सात लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं राहत कार्य के जरिए 28 लोगों को बचाया गया है। वहीं अभी तक 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नाव में उसकी क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। जिसके कारण नाव नदी में पटल गई। वहीं नदी में तेज बहाव के कारण लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और वह पानी में बह गए।

मिली जानकारी के मुताबिक नाव में सवार लोग पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के कटिहार जा रहे थे। इसी बीच  नाव में ज्यादा  लोगों के सवार होने के कारण वह संभल नहीं पाई और नाव पलट गई। जिसके बाद सभी लोग नदी  में  गिर गए। कुछ लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। ये लोग नौका दौड़ देखने के बाद एक नाव से वापस लौट रहे थे। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

लापता लोगों की खोज के  लिए स्थानीय गोताखोरों और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि अभी तक कितने लोग लापता हैं। इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि नाव में पचास से अधिक लोग सवार थे। हालांकि सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।