बदमाशों से बचने के चक्कर में नदी में गिरा वाहन
जब वाहन चालक ने गड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों में गाड़ी पर पथराव करना शुरु कर दिया। पथराव से बचने के लिए वाहन चालक ने रफ्तार तेज कर दी। इसी बीच जल्दबाजी में वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वह नदी में जा गिरा।
रीवा—मध्य प्रदेश के रीवा में गुढ़ थाना क्षेत्र के बिछया नदी पुल पर दो वाहन पलटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4:30 बजे एक पिकअप वाहन चुरहट से रीवा आ रहा था। तभी अज्ञात लोगों द्वारा लूट के इरादे से रुकवाने का प्रयास किया गया। जब वाहन चालक ने गड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों में गाड़ी पर पथराव करना शुरु कर दिया। पथराव से बचने के लिए वाहन चालक ने रफ्तार तेज कर दी। इसी बीच जल्दबाजी में वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वह नदी में जा गिरा।