उफनती यमुना से हरियाणा में हाई अलर्ट, दिल्ली की ओर बढ़ा सैलाब
28, Jul 2018, 2:59 PM IST
पहाडों पर हो रही बरसात के चलते यमुना नदी उफान पर है। यमुना नदी का जलस्तर देखते ही देखते खतरे के निशान से काफी उपर पहुंच गया है। हथनीकुंड बैराज से 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे हालात बेहद नाजुक हो गए है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। किसी भी खतरे के मद्देनज़र प्रशासन ने हाई अलर्ट की घोषणा करते हुए अंबाला में आर्मी और एयर फोर्स से संपर्क साधा है। यमुना में उफान को देखते हुए दिल्ली नहर विभाग को भी हाई अलर्ट की सूचना दे दी है। ऐसे में जिला उपायुक्त ने यमुना नदी से सटे इलाको को पूरी तरह से सचेत रहने की सलाह दी है। यमुना नदी की तरफ न जाने की हिदायत दी है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया ये पानी अगले 72 घंटों में दिल्ली पहुंचने की आशंका है।