मिशन चंद्रयान 3 से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जब इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने आधिकारिक तौर पर शिव शक्ति बिंदु को पहचान दे दी है। जहां  विक्रम लैंडर ने लैंडिंग की थी। अब ये जगह दुनियाभर में शिव शक्ति फ्वाइंट के नाम से जानी जाएगी।  

नेशनल डेस्क। पिछले साल 23 अगस्त को भारत ने वह कर दिखाया  जो बड़े-बड़े देश नहीं कर पाए। चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग करवा कर भारत ने इतिहास रच दिया था। इंडिया के इस मिशन पर दुनिया भर की निगाहें टिकी थीं। पीएम मोदी ने भी चंद्रयान-3 मिशन में शामिल रहे वैज्ञानिकों से मुलाकात कर उनके काम को सराहा था और जहां लैंडर विक्रम ने लैडिंग ने की उसका नाम शिव शक्ति पॉइंट रखने का ऐलान किया था। अब इसी को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) ने शिव शक्ति नाम को अप्रूवल दे दिया है। जिसका सीधा मतलब है ऑफिशियल तौर पर यह जगह दुनिया भर में शिव शक्ति के नाम से जानी जाएगी। 

Scroll to load tweet…

 

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने दी मंजूरी

दरअसल ग्रहों के नामकरण करने वाले गैजेटियर के मुताबिक IUA वर्किंग ग्रुप ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को शिव शक्ति नाम देने की मंजूरी दे दी है। बता दें जिस तरह किसी भी खास जगह को पहचानने के लिए जिस तरह नामकरण किया जाता है उसी तरह ग्रहों में भी स्पेशल प्लेस का पता लगाने के लिए उनका नाम रखा जाता है ताकि भविष्य में उसका पता लगाया जा सके और लोगों को उसके बारे में बताया जा सके। 

Scroll to load tweet…

 

23 अगस्त को मनाया जाएगा स्पेस डे

चंद्रयान-3 की सफलता भारत के लिए बेहद खास थी। इस मौके पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह के नाम के साथ जहां पर 2019 में चंद्रयान-2 क्रैश होकर लैंड किया उसे तिरंगा नाम दिया गया था। इसके अलावा वैज्ञानिकों के सम्मान में पीएम मोदी ने देश में हर साल 23 अगस्त को स्पेस डे मनाने का ऐलान किया था। 

ये भी पढ़ें-  कैंसर से जूझ रहे हैं इसरो चीफ एस सोमनाथ, Aditya-L1 लॉन्चिंग के दिन पता चली ये बात...