मध्य प्रदेश के छतरपुर में तिरंगे का अपमान

एमपी के छतरपुर के चंद्रनगर स्वास्थ्य केन्द्र पर देर रात तक तिरंगा फहराता रहा। यहां के डॉक्टर ड्यूटी पर भी नहीं आते। यहां तक कि डॉ. साहब राष्ट्रीय पर्व पर भी नहीं आये। 
 

| Published : Jan 27 2019, 01:41 PM IST
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

एमपी के छतरपुर के चंद्रनगर स्वास्थ्य केन्द्र पर देर रात तक तिरंगा फहराता रहा। यहां के डॉक्टर ड्यूटी पर भी नहीं आते। यहां तक कि डॉ. साहब राष्ट्रीय पर्व पर भी नहीं आये। 

जिसकी वजह से चंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र में सूरज ढलने के बाद देर रात तक तिरंगे को नहीं उतारा गया।

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ की की लापरवाही के कारण राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर कार्यवाही होनी चाहिये।

स्थानीय लोगों का आऱोप है कि यहां पदस्थ डॉ. दोसाज कभी अस्पताल में आते ही नहीं और राष्ट्रीय पर्व पर भी डॉक्टर दोसाज मुख्यालय पर नहीं आये यहां झंडोत्तोलन किसी और के द्वारा किया गया। 

अपने रसूख के चलते डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आते और सरकार से मुफ्त की तनख्वाह लेते हैं। डॉक्टर नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशनी होती है। बीमारी की दशा में उन्हें अस्पताल के होते हुए भी इलाज के लिए दूसरी जगह  जाना पड़ता है। 
 

Related Video