छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर से नक्सली हमला

नक्सलियों ने फिर से सुरक्षाबलों पर अटैक किया है। ये हमला आज सुबह नौ बजे आइईडी के जरिए किया गया। हमले का निशाना BSF की 214 बटालियन के जवान थे।  यह घटना महादेव घाट इलाके की है। जहां श्रृंगार-बहार नाले के पास नक्सलियों ने विस्फोट किया। जो कि बीजापुर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर है।   

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

नक्सलियों ने फिर से सुरक्षाबलों पर अटैक किया है। ये हमला आज सुबह नौ बजे आइईडी के जरिए किया गया। हमले का निशाना BSF की 214 बटालियन के जवान थे। 

यह घटना महादेव घाट इलाके की है। जहां श्रृंगार-बहार नाले के पास नक्सलियों ने विस्फोट किया। जो कि बीजापुर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर है। 

इस ब्लास्ट में जवानों को लेकर जा रही गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने घायल जवानों पर फायरिंग भी की। घटनास्थल पर बैकअप पार्टी रवाना कर दी गई है। घटना के बाद भी देर तक गोलीबारी जारी रही। 

हमले में पांच जवान घायल हुए हैं। घायलों के नाम  सब-इंस्पेक्टर नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, निरंजन सिंह, आलोक सिंह हैं जो बीएसएफ के हैं। इसके अलावा डीआरजी का एक जवान गणपति वासन हैं और सिविलियन ड्राईवर भी इस घटना में घायल हुआ है। 

सभी घायलों को बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रुप से घायल दो जवानों को जहाज से रायपुर भेजा जा रहा है। 

Related Video