दहेज के लिये नवविवाहिता की हत्या, शव को किया गायब

परिजनों के अनुसार शादी के चार महीने बाद से ही रेणु के ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। ससुरालवालों की तरफ से रेणु को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं देने पर ससुरालवालों ने रेणु को उसके मायके वालों के पास भेज दिया। कुछ दिन पहले ही रेणु के पति ने फोनकर उसे वापस बुलवाया था। 
 

Team MyNation | Updated : Dec 22 2018, 12:27 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

बलिया--दहेज के लिये ससुरालवालों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। हत्या के बाद शव को गायब कर ससुरालवाले फरार हो गये। पुलिस दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली रेणु की शादी डेढ़ साल पहले बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के चार महीने बाद से ही रेणु के ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। ससुरालवालों की तरफ से रेणु को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं देने पर ससुरालवालों ने रेणु को उसके मायके वालों के पास भेज दिया। कुछ दिन पहले ही रेणु के पति ने फोनकर उसे वापस बुलवाया था। 
 

Related Video