नई दिल्ली।  भारतीय चुनाव आयोग आज तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में इस साल के आखिर तक चुनाव होने हैं। ऐसा में चुनाव आयोग इन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख आज घोषित कर सकता है। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा में पहले चुनाव कराए जाएंगे और बाद में झारखंड में चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी।

इन राज्यों में वर्तमान में भाजपा की सरकारें हैं। चुनाव आयोग इन तीन राज्यों के साथ ही देश के कुछ राज्यों में खाली विधानसभा की सीटों के लिए भी चुनाव की तारीख तय कर सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटों, हरियाणा की 90 और झारखंड की 82 सीटों पर चुनाव होने हैं। इन तीन राज्यों की सरकारों का कार्यकाल इस साल के अंत में खत्म हो रहा है। लिहाजा इन राज्यों में चुनाव कराए जाने हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग और मतगणना की प्रक्रिया दिवाली से पहले पूरी कर ली जाएगी ताकि त्योहार के कारण चुनाव में कोई असर न हो। वहीं झारखंड में चुनाव बाद में कराए जाएंगे। पिछले चुनाव में इन तीन राज्यों में भाजपा ने सरकार बनाई थी। महाराष्ट्र की 288 सीटों में से भाजपा ने 122 सीटें जीती जबकि हरियाणा में 90 सीटों में 47 और झारखंड में 77 में से 35 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जिसके बाद इन तीनों राज्यों में भाजपा ने सरकार बनाई थी। फिलहाल चुनाव की आहट से राजनैतिक दलों ने भी चुनाव के लिए अपनेी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद इन तीन राज्यों में चुनावी माहौल गर्मा जाएगा।