...तुलसी, जिन्होंने किया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी का ऐलान

तुलसी गबार्ड अमेरिकी संसद की पहली हिंदू सांसद हैं। उन्होंने 2020 में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने का ऐलान किया है। हालांकि वह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाली दूसरी महिला हैं। 37 साल की तुलसी 2013 से प्रतिनिधि सभा की सदस्य हैं। तुलसी गबार्ड हिंदू हैं लेकिन भारतीय मूल की नहीं हैं। वह समोआ में एक कैथोलिक परिवार में जन्मी। उनकी मां ने हिंदू धर्म अपनाया। बाद में तुलसी ने भी इसे अपना लिया। तुलसी सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने प्रतिनिधि सभा की शपथ गीता पर हाथ रखकर ली। वह अपने भारत प्रेम के चलते अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 

Arjun Singh | Updated : Jan 13 2019, 07:03 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

Related Video