मेरठ में हाईवे पर टाइल्‍स फैक्ट्री में दो युवकों की हत्‍या

जिस इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री परिसर में दोनों के शव बरामद हुए हैं, वह फैक्ट्री गांव जमालपुर निवासी ब्रजवीर उर्फ मुन्नू प्रधान की है, जिसे उसका बेटा पीनू चला रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से पुलिस ने चार मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
 

dhananjay Rai
| Published : Jan 28 2019, 12:04 PM IST
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

मेरठ-- दिल्‍ली-देहरादून हाईवे स्थित एक फार्म हाउस के पीछे इंटरलॉकिंग टाइल्‍स बनाने वाली फैक्ट्री परिसर में दो मजदूरों की पीट-पीट कर हत्या की गई। दोनों मजदूरों के शव चारपाई पर पड़े हुए थे। डबल मर्डर की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। सूचना पर एएसपी क्राइम भी पहुंच गए। दोनों मृतकों की पहचान अजय पुत्र रामपाल निवासी गांव धंजू और अशोक पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव महलका थाना फलावदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय मजदूरी करता था, वहीं अशोक टेंपो चालक बताया जा रहा है। जिस इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्ट्री परिसर में दोनों के शव बरामद हुए हैं, वह फैक्ट्री गांव जमालपुर निवासी ब्रजवीर उर्फ मुन्नू प्रधान की है, जिसे उसका बेटा पीनू चला रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से पुलिस ने चार मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
 

Related Video