उत्तरकाशी में बच्ची की रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने उत्तरकाशी के डुंडा क्षेत्र में 12 बर्षीय बालिका की रेप के बाद हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम मुकेश उर्फ बंटी बताया गया है। बंटी दीना गांव टिहरी का रहने वाला बताया गया है। हत्या का खुलासा करते हुए डीआईजी अजय रौतेला ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटा लिए हैं। उन्होंने कहा, घटना की रात आरोपी मुकेश उर्फ बंटी शराब के नशे मे बच्ची के घर गया, उसे वहां से उठाकर अपने साथ ले गया। पहले उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपडे़ और जूते भी बरामद कर लिए हैं। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। बड़ी बहन ने आरोप लगाया था कि एक खच्चर चलाने वाला उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। घटना वाले दिन (शुक्रवार) को भी उसने लड़की की बड़ी बहन को फोन कर धमकी दी थी। 

Team MyNation | Updated : Sep 09 2018, 12:30 AM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

Related Video