नई दिल्ली: किसी भी देश की इकोनॉमी में विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) का बड़ा किरदार होता है। इस लिहाज से भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गया है। इस उपलब्धि के साथ, भारत दुनिया भर के उन देशों में चौथे स्थान पर पहुंच गया है,​ जिनके पास सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार है। पहले पायदान पर चीन, दूसरे नंबर पर जापान और तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड है, जो भारत से आगे हैं। अमेरिका 13वें पायदान पर है। 

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर

RBI के अनुसार, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई मजबूती ने विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। 27 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी बढ़त दर्ज की गई, जो 12.58 अरब डॉलर बढ़कर 704.88 अरब डॉलर हो गया है। यह पहली बार है जब देश का फॉरेक्स रिजर्व 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया। यह जुलाई 2023 के बाद से किसी सप्ताह में सबसे बड़ी बढ़त है।

2024 में 87.6 अरब डॉलर फॉरेक्स रिजर्व

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में चालू वित्तीय वर्ष में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2024 से अब तक फॉरेक्स रिजर्व में 83.50 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह में भी इसमें 2.83 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। अगर पूरे साल 2024 की बात करें तो अब तक इसमें 87.6 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। यह 2023 के पूरे वर्ष में हुई 62 अरब डॉलर की वृद्धि से कहीं ज्यादा है।

2023 और 2024 में कितना रहा फॉरेक्स रिजर्व

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आरबीआई के मुताबिक, मार्च 2024 के बाद से अब तक फॉरेक्‍स रिजर्व 83.50 अरब डॉलर बढ़ा है। इसे पहले के सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ा इजाफा हुआ था, तब फॉरेक्स रिजर्व में 2.83 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई थी। 2024 जनवरी से अब तक फॉरेक्स रिजर्व में 87.6 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि 2023 में 62 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।

किस देश के पास कितना फॉरेक्स रिजर्व

भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी की बड़ी हिस्सेदारी।
फॉरेक्स रिजर्व में 616.15 अरब डॉलर फॅारेन करेंसी, बाकि हिस्सेदारी गोल्ड की।
गोल्ड रिजर्व 65.79 अरब डॉलर।
आईएमएफ से 18.54 अरब डॉलर जब चाहे ले सकता है भारत।
चीन के पास 3.2 ट्रिलियन डॉलर (करीब 3,288 अरब डॉलर) फॉरेक्‍स रिजर्व।
1,235 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार के साथ जापान दूसरे नंबर पर।
स्विट्जरलैंड का फॉरेक्स रिजर्व 802 अरब डॉलर है।
अमेरिका का फॉरेक्‍स रिजर्व ​सिर्फ 242 अरब डॉलर।

ये भी पढें-कौन हैं शैलजा पैक? अमेरिका की 'जीनियस' ग्रांट पाने वाली पहली दलित...