कक्षा
(Search results - 29)NewsOct 26, 2020, 1:15 PM IST
लखनऊ यूनिवर्सिटी को 'स्लेट' के साथ मिला पहला कॉपीराइट
उन्होंने कहा, शिक्षण का ऑनलाइन मोड लॉकडाउन के दौरान एक अच्छे विकल्प के रूप में उभरा, लेकिन यह पूर्ण समाधान प्रदान नहीं करता है। राय ने कहा, "समय की आवश्यकता एक 'हाइब्रिड सिस्टम' की है - ऑनलाइन और ऑन-कैंपस शिक्षा का संयोजन।
NewsOct 19, 2020, 2:48 PM IST
यूपी में छह महीने बाद खुले स्कूल, सेनेटाइज व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को मिला प्रवेश
असल में राज्य के कई स्कूलों में आज से कक्षाएं शुरू हो गई हैं और स्कूलों में परीक्षा जारी है। जिसके बाद छात्र और छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूर-दूर बैठाया गया है। वहीं, स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों के हाथ सेनेटाइज किए गए और थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।
NewsSep 19, 2020, 7:33 AM IST
जानें किन राज्यों में सोमवार से खुलेंगे या रहेंगे बंद, क्या है राज्यों की तैयारी
पिछले दिनों केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार 21 सितंबर से कन्टेन्मेंट जोन के बाहर स्थित स्कूलों में नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षाएं खोली जा सकती हैं। केन्द्र सरकार ने छात्रों को अपने शिक्षकों विषयों से संबंधित जानकारी के लिए छूट दी है। हालांकि विद्यार्थी अपने अभिवावकों से लिखित अनुमति लेने के बाद ही शिक्षकों से गाइडेंस लेने के लिए स्कूल जा सकते हैं।
NewsFeb 27, 2020, 9:07 PM IST
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य करने का बिल विधानसभा से पारित
महाराष्ट्र विधानसभा ने गुरुवार को सर्वसम्मति से इसके लिए विधेयक पारित किया। जिसके बाद अब दसवीं तक मराठी भाषा राज्य के स्कूलों में लागू हो गई है। राज्य के मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने गुरुवार को निचले सदन में विधेयक पेश किया। जिसे मंजूर कर लिया गया है। हालांकि कुछ दिन पहले देसाई ने इसके लिए ऐलान किया था कि अगले सत्र से राज्य के स्कूलों में मराठी भाषा को अनिवार्य कर दिया जाएगा।
NewsSep 14, 2019, 8:11 PM IST
अपने ही घर में बेहाल है हिंदी का हाल, यूपी बोर्ड में हर साल फेल होते हैं दस लाख विद्यार्थी
आंकड़ों के मुताबिक यूपी बोर्ड में हिंदी में फेल होने वाले की संख्या सबसे ज्यादा है। राष्ट्र भाषा होने और हिंदी भाषी होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में इतनी तादात में विद्यार्थियों का फेल होना कई तरह के सवाल छोड़ता है। वहीं अंग्रेजी प्रेम के कारण विश्वविद्यालयों स्नातक और परास्नातक स्तर पर एडमिशनों में काफी कमी आई है।
NationAug 20, 2019, 6:33 PM IST
नया इतिहास रच रहा है चंद्रयान-2
भारत का चंद्रयान -2 चांद की कक्षा में पहुंच चुका है। आईए देखते हैं कि भारत के इस महत्वाकांक्षी मून मिशन की आगे की योजना क्या है।
NewsAug 20, 2019, 12:12 PM IST
चंद्रयान-2 के लिए अब दूर नहीं ‘चंदामामा’, मुश्किल बाधा पार कर चांद की कक्षा में किया प्रवेश
जानकारी के मुताबिक चंद्रयान 2 लगभग 30 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद आज लक्ष्य के करीब पंहुच गया है। इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज अंतरिक्ष यान को चंद्र की कक्षा में पहुंचाने के अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है क्योंकि ये सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में से एक था। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि उपग्रह चंद्रमा से उच्च गति वाले वेग से पहुंचता तो वह इसे उछाल देता।
NationAug 16, 2019, 4:41 PM IST
चांद से चंद कदमों की दूरी पर ही रह गया है हमारा चंद्रयान-2
भारत का चंद्रयान-2 अब चांद की कक्षा से थोड़ी ही दूरी पर रह गया है। बुधवार को इसे चंद्रमा के परिपथ(ल्यूनर ट्रांसफर ट्रांजेक्टरी) पर डाल दिया गया है। अगले चार दिनों में यह चांद की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा।
NationAug 12, 2019, 7:14 PM IST
चंद्रयान-2 तेजी से बढ़ रहा है अपने लक्ष्य की तरफ, 20 अगस्त को पहुंच जाएगा चांद के पास
इसरो द्वारा चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजा गया चंद्रयान-2 तेजी से अपने काम को पूरा कर रहा है। आज से दो दिन बाद यानी 14 अगस्त को यह धरती की कक्षा को छोड़ देगा और 20 अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश कर लेगा।
NewsMay 16, 2019, 2:47 PM IST
फेल होने पर छात्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या
हरियाणा के चरखी दादरी में बारहवीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने पिता की लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। गांव बौंदकलां निवासी 17 वर्षीय शोभित ने आज सुबह घर पर मारी गोली।
NewsMay 3, 2019, 1:18 PM IST
तेलंगाना में छात्रों की आत्महत्या को लेकर भाजपा-टीआरएस में सियासी जंग तेज
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण ने आरोप लगाया, तेलंगाना राज्य के 18 अप्रैल को घोषित हुए 12वीं कक्षा के नतीजों में भारी गड़बड़ियां देखने को मिली हैं। रिजल्ट के लिए जिम्मेदार कंपनी ग्लोबरीन मुख्यमंत्री के बेटे के करीबी की है।
NewsApr 27, 2019, 1:15 PM IST
यूपी बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, आईं FIRST, SECOND और THIRD
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. शिक्षा बोर्ड की जानकारी के मुताबिक इन परीक्षाओं में हाई स्कूल के कानपुर से छात्र गौतम रघुवंशी ने टॉ किया है. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर लड़की ने बाजी मारी है. बागपत की तनु तोमर इस परीक्षा में शीर्ष पर आईं।
ViewsApr 7, 2019, 8:33 PM IST
पाकिस्तान और देशविरोधियों पर आंख मूंदकर यकीन करने वाले इस तमाचे को हमेशा याद रखें
एक अमेरिकी पत्रिका की झूठी रिपोर्ट को आधार बनाकर पाकिस्तान ने दावा किया कि उसका कोई एफ16 विमान भारत ने नहीं गिराया है। हमारी पत्रकार बिरादरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्वीट को तो फॉलो करती ही है। बस, धड़ाधड़ समाचार फ्लैश कर दिया गया। हमने यह भी नहीं सोचा कि यह पाकिस्तान की कुटिल नीति हो सकती है। हमारे लिए अमेरिकी पत्रिका, इमरान खान सच और अपनी वायुसेना झूठी हो गई। इसी तरह नासा ने मिशन शक्ति को बेहद खतरनाक बताते हुए कहा था कि इसकी वजह से अंतरिक्ष की कक्षा में करीब 400 मलबे के टुकड़े फैल गए हैं। लेकिन डीआरडीओ अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने स्वयं सामने आकर नासा के वक्तव्य को तथ्यों के साथ खारिज कर दिया। आखिर कब तक हम अपनों की बात खारिज करके दूसरों पर भरोसा करते रहेंगे।
NewsApr 1, 2019, 12:53 PM IST
ISRO की एक और कामयाबी: अब अंतरिक्ष में भारत का एमीसैट, अमेरिका के 24 सैटेलाइट भी पहुंचाए
इसरो का यह पहला ऐसा मिशन था जिसे तीन अलग-अलग कक्षाओं में सैटेलाइटों को स्थापित करने के लिए अंजाम दिया गया। पीएसएलवी सी-45 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में पहुंचाए गए सैटेलाइट।
ViewsMar 29, 2019, 8:21 PM IST
बंदूक से चली गोली को दूसरी गोली से निशाना बनाने जैसा सटीक परीक्षण है ‘मिशन शक्ति’
यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है। लाइव उपग्रह तीव्र गति से अपने कक्ष में चक्कर लगाते रहते हैं। पृथ्वी की अपनी गति है। जो उपग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है उसकी गति उतनी ही तेज होती जाएगी। फिर उसमें निशाना लगाना उतना ही कठिन होता है। यह वैसे ही है जैसे रायफल से निकली हुई गोली को दूसरी गोली से निशाना बनाना। भारत इस मायने में भी पहला देश हो गया है जिसने पृथ्वी की कक्षा के इतने पास अपने उपग्रह को निशाना बनाया है। सिर्फ तीन मिनट में सफलतापूर्वक यह ऑपरेशन पूरा किया गया। यह अत्यंत ही कठिन ऑपरेशन था, जिसने बहुत ही उच्च कोटि की तकनीकी क्षमता की आवश्यकता थी। भारत ने ऐसा करके दुनिया में अंतरिक्ष सामरिक क्षमता की अपनी धाक जमा ली है।